प्यार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्यार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 25 अगस्त 2020

क्यों मायूस रहती हो



हर दिन बढ़ रही है बेचैनी 

अब लगते हर साज फीके से 

अब क्यों मायूस रहती हो 

क्यों हुए ये अंदाज फीके से 

सुनो तुम एक बात मेरी ये

न बेवजह उलझो ख़यालों में   

अपनी बेचैनी का सबब ढूंढो 

तुम अपने ही सवालों में 

तुम्हे तो मालूम ही है ये

कि मै तुम्हारे दिल कि हर

बात बिन कहे जान लेता हूँ 

तुम सच कहो या बोलो झूठ 

मै हँसके मान लेता हूँ

अक्सर बनाती हो कई बातें

फिर उनमे उलझ सी जाती हो  

जो मुझसे छुप नहीं सकती 

तुम क्यों वो बाते छुपाती हो  

न शिकवा है तुम से कुछ, 

न कोई शिकायत होगी 

कह दो जो बात दिल में है 

ये तुम्हारी इनायत होगी 

सुनो, नहीं ये आरज़ू मुझको 

की तुम मेरी ही बन जाओ 

मेरी चाहत बस इतनी है

हमेशा खुश रहो, मुस्कुराओ  

अब बस इतना करो तुम की

न उलझो बेवजह सवालों में 

मुस्कुराओ दो कि फिर रंगत 

आये कुदरत के जमालों में 

चलो अब ये वादा करो मुझसे

कि न कोई बात छुपाओगी

कोई उलझन हो या परेशानी 

मुझसे खुलकर बताओगी    

अभी कमसिन हो तुम, ये सोंच कर 

तुम्हारी गलतियां फिर से भूल जाऊंगा 

तुम ही तो रंग-ए-हयात हो मेरी 

तुम्हे दिल से अपने गले लगाऊंगा  



मंगलवार, 8 जून 2010

शिक्षा और आधुनिक प्यार*************सन्तोष कुमार "प्यासा"

आज कल प्यार का भूत युवाओ पर अच्छा खासा चढ़ा हुआ है ! गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनाने का फैशन सर चढ़ कर बोल रहा है ! जिसे देखो वही इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है !
प्यार का खुमार इतना ज्यादा चढ़ चूका है की युवा पीढ़ी ने पढाई को साइड में रख दिया है !प्यार का वास्तविक ज्ञान न होने के कारण आज के अधिकतर युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे है ! प्यार करना कोई बुरी बात नहीं है ! और न ही अपने से विपरीत लिंग से दोस्ती करना ! बस इरादा दोस्ती को नेक और दागदार बनता है ! किसी से प्यार हो जाने का मतलब ये नहीं होता की हम अपने कैरियर को भूल कर बस उसी में खो जाए ! आज के अधिकतर युवा पढाई को साइड में रखकर घंटो फोन में चिपके रहते है ! जो की सही नहीं है ! सही गलत और अच्छे बुरे का ज्ञान हमें शिक्षा से प्राप्त होता है ! शिष्टाचार से लेकर सुनहरे भविष्य के निर्माण तक की कला हमें शिक्षा से ही मिलती है ! प्यार की उत्पत्ति ज्ञान से हुई है ! एक विवेकवान मनुष्य ही प्यार की वास्तविकता को समझ और निभा सकता है ! हमें शिक्षा को अधिक महत्व देना चाहिए ताकि हम्मे विवेक का संचार हो और हम प्यार की वास्तविकता को समझ सके ! हमें ये कभी भी नहीं सोंचना चाहिए की हमारे दोस्तों के पास गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड है और हमारे पास नहीं ! इस प्रकार की सोंच को दिमाग में नहीं लाना चाहिए ! ऐसा सोंचने से हम स्यम में हीन भावना महसूस करने लगते है ! मन पढाई में भी नहीं लगता ! हमें एक बात सदैव यद् रखनी चाहिए की बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड जिंदगी की जरूरत नहीं ! और न ही फैशन या शौक ! प्यार होना मात्र एक संयोग और मनुष्य का प्राकृतिक लक्षण है ! विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षित होना मनुष्य का प्राकृतिक स्वभाव है ! अगर हम एक बात को गांठ बांध ले की गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनाने की कोई समय सीमा नहीं है !
लेकिन भविष्य निर्माण के लिए एक समय सीमा निर्धारित है ! यदि हम उससे चूक गए तो जिन्गदी भर पछताने के आलावा और कुछ नहीं बचेगा ! तो हम कुछ हद तक खुद पर काबू प् सकते है ! खूब मस्ती करो, खूब दोस्ती करो ! लेकिन शिक्षा और भविष्य कभी मत भूलो !

सोमवार, 17 मई 2010

प्यार {कविता} सन्तोष कुमार "प्यासा"

लोग कहते है की प्यार सिर्फ एक बार होता है !



लेकिन जब भी मै तुम्हे सपनो में पाता हूँ



या किसी कारणवश उदास हो जाता हूँ



जब भी मै तुम्हे सुनता हूँ



या तन्हाइयों में सपने बुनता हूँ



जब तुम्हे देखता हूँ



या खामोशियों में तुम्हे महसूस करता हूँ



मुझे हर बार तुमसे प्यार हो जाता है



गहरा और गहरा !

जो वो आ जाए एक बार ***** {कविता} ***** सन्तोष कुमार "प्यासा"

जो वो आ जाए एक बार ***** {कविता} ***** सन्तोष कुमार "प्यासा"


इस कविता को मैंने "महादेवी वर्मा" की कविता "जो तुम आ जाते एक बार" से, प्रेरित होकर लिखा है

*******************************

घनीभूत पीड़ा में ह्रदय डूबा

अश्रुओं संग बह रहा विषाद

जल बिन मीन तडपे जैसे

तडपाए, प्रेम उन्माद

फिर सजीव हो जाए आसार

जो वो आ जाएं एक बार

******************************

उसे पाने की बढ़ी लालसा ऐसी

पल पल होती चाहत प्रखर

ह्रदय के कोरे पृष्ठों में

लिख दो आकर, प्रिताक्षर

मेरे मन के उपवन में छा जाए बहार

जो वो आ जाएं एक बार

*******************************

अलि कलि पर जब मंडराए

नभ पर विचरें जब विहंग

खो जाऊं आलिंगन में उसकी

मन में उठे ऐसी तरंग

बज उठें ह्रदय के तार तार

जो वो आ जाएं एक बार

******************************

मेरे मस्तिष्क के हर कोने में छाई

उसके स्मृति की सुवासित सुरभि

अब न रुके आवेग अनुरक्ति का

समय, काल, अंतराल बताए

प्रीत न दाबे दबी

एक बने जीवन का आधार

जो वो आ जाएं एक बार
***********************

रविवार, 19 जुलाई 2009

प्यार

प्यार
इबादत है प्यार चाहत है दर्दे दिल को प्यार से ही राहत है
ज़माने में कुछ हकीकत है तो वो मोहब्बत है , दिल के अंजुमन में लगा है हसीनो का आना जाना सबकी तमन्ना है बस प्यार पाना ,
प्यार तों वो तोहफा है जिसकी सबको प्यास है ,प्यार तों दुनिया का सबसे सुरम्ब अहसास है
प्यार है तों सब कुछ है प्यार नही तों कुछ नही ,प्यार जीवन का आधार है ,प्यार है तों संसार है धन दौलत यश प्यार बिना सब बेकार है